राष्ट्रीय
एक लाख की रिश्वत लेते आयकर अधिकारी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 1:29:50 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। सीबीआई ने मुंबई में पदस्थापित एक आयकर अधिकारी को एक लाख की राशि रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी किसी शिकायतकर्ता से उनकी आय के एसेसमेंट के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोप में यह भी कहा गया है कि पैसे लेकर शिकायतकर्ता और उनकी बहन अधिकारी के दफ्तर गए थे और राशि थमाते ही सीबीआई ने अधिकारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के दफ्तर व घर में सीबीआई ने छापेमारी भी की। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आज गुरुवार को अभियुक्त की पेशी विशेष सीबीआई न्यायालय में कर दी गई है।