राष्ट्रीय
क्या सरकार एच-बी1 प्रस्ताव के चलते नौकरी गंवाने वालों के लिए है तैयार : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 12:04:15 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने एकबार फिर से गुरुवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोजगार के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा है कि अमेरिकी प्रशासन के एच-बी1 वीजा के प्रस्ताव के चलते 7 लाख 50 हजार लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ जाएगा। उल्लेखनीय है कि ट्रंप प्रशासन का प्रस्ताव है कि जो लोग स्थायी नागरिकता के लिए एच-बी1 वीज़ा का विस्तार हासिल करना चाहते हैं, उन्हें विस्तार न मिले। अगर यह प्रस्ताव लागू हो गया तो करीब साढ़े सात लाख से ज्यादा भारतीयों को वापस आना होगा। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'ट्रम्प प्रशासन के एच-बी1 वीजा प्रस्ताव के चलते साढ़े सात लाख लोगों को भारत लौटना पड़ेगा। क्या भारत सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी में अतिरिक्त बेरोजगारों के लिए तैयार है?'
कांग्रेस प्रमुख प्रवक्ता ने रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बेरोजगारी के ही मुद्दे पर हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'भाजपा सरकार में बेरोज़गारी बेशुमार, शिक्षा,योग्यता और हुनर है बेज़ार, कब जागेगी बेरूख खट्टर सरकार। चपरासी के पद - 17, आवेदक - 15332, योग्यता चाहिए - 12वीं, अप्लाई कर रहे - पीएचडी, एमएससी।' सुरजेवाला ने ट्विटर पर ये कहते हुए एक खबर भी साझा की है।