ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ऑन लाइन ठगी करने वाले नाइजीरियन सहित तीन को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 11:13:57 AM
ऑन लाइन ठगी करने वाले नाइजीरियन सहित तीन को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

कानपुर, (हि.स.)। एक साल पहले मूलगंज थानाक्षेत्र का एक व्यापारी ऑन लाइन ठगी का शिकार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और तह तक जाने में एक साल लग गया। जिसके बाद बुधवार को कानपुर पुलिस ने दिल्ली से ठगी का नाईजीरियन सरगना सहित तीन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। 

मूलगंज थानाक्षेत्र के मंजीत सिंह की मेस्टन रोड पर गैसू केमिकल नाम से फर्म है। जिसका ज्यादातर ट्रांजक्शन बिरला ग्रुप से होता है। सिंह ने करीब एक साल पहले थाना में शिकायत की कि खाते से करीब 15 लाख रूपए पार कर दिये गये। जिसके बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर अभय नारायण सिंह ने जांच शुरू की, तब पता चला कि ईमेल हैक कर रूपया निकाला गया है। पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनुराग आर्या के नेतृत्व में बनी टीम ने बुधवार को दिल्ली से ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर दिया। कानपुर में पुलिस के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में बैठ कर यह लोग पूरे देश में व्यापारियों से लाखों का चूना लगा रहे थे। पुलिस ने सरगना नाईजीरियन नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नाईजीरियन युवक के नेतृत्व में यह गिरोह चल रहा था। इन लोगों के निशाने पर वह व्यापारी थे जो मेल पर अपने लेन देन की जानकारी रखते थे। यह शातिर मेल हैक करके अपने बैंक अकाउन्ट में रूपए ट्रान्सफर करवा लेते थे। पुलिस के मुताबिक इन्होंने कोलकत्ता और कानपुर सहित देश के कई राज्यों में व्यापारियों लाखों रुपए का चूना लगाया है। नाईजीरियन के साथ गिरफ्तार दोनों युवक रूपए ट्रान्सफर करवाने के लिए बैंक खातों का इन्तजाम करते थे। पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि सरगना नाईजीरिया का है जिसका नाम चिमनकपा कॉसमोस मोरा (25) है जो इन दिनों फरीदाबाद में रह रहा है। इसके साथ बीएससी आईटी के छात्र विक्रम कुमार वर्मा और अजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी को जेल भेजा जा रहा था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS