ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राज्यसभा चुनाव : एनडी, सुशील गुप्ता और संजय सिंह बने आप के प्रत्याशी
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 3:16:21 PM
राज्यसभा चुनाव : एनडी, सुशील गुप्ता और संजय सिंह बने आप के प्रत्याशी

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से सुशील गुप्ता, नवीन नारायण दास गुप्ता (एनडी गुप्ता) और संजय सिंह राज्यसभा (उच्च सदन) के लिए होने वाले चुनावों में अधिकृत प्रत्याशी होंगे। दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) बैठक के बाद इसकी घोषणा की। खास बात ये है कि पार्टी ने डॉ कुमार विश्वास को इस हद तक नजरंदाज किया कि उनके नाम पर चर्चा तो दूर उन्हें बैठक में भी नहीं आमंत्रित किया गया। 
सिसोदिया ने कहा, 'पीएसी बैठक से पहले पार्टी ने देश के बड़े 18 बड़े शख्सियत के नामों पर विस्तृत चर्चा की। जिन नामों पर चर्चा हुई उसमें से कुछ लोगों ने ये कहकर मना कर दिया कि हमने सारी उम्र सत्ता के खिलाफ संघर्ष किया है। अब हम वापस सत्ता का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। हम पार्टी की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर सकते। मीडिया द्वारा कई नामों की खबरें चलाई गई। उनमे से कई नाम सही भी थे। विधायकों की बैठक में भी इन नामों पर आम सहमति बनी। इसके बाद पीएसी बैठक में 9 में से 8 सदस्यों ने इन नामों पर अपनी सहमति दी।'
हिन्दुस्थान समाचार द्वारा पूछे गए सवाल 'सुशील गुप्ता के कांग्रेस से जुड़े होने' के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'सुशील गुप्ता 15 हज़ार लोगों को को मुफ्त शिक्षा देते हैं। इससे बड़ा क्या काम हो सकता है।'
सिसोदिया ने कहा, 'राज्यसभा के उम्मीदवार संजय सिंह लम्बे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। पूरा जीवन उन्होंने उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक संघर्ष करते हुए सत्ता के खिलाफ संघर्ष किया है। पार्टी के वफादार कार्यकर्ता रहे हैं।' 
मनीष ने कहा, 'नवीन नारायण दत्त गुप्ता (एनडी गुप्ता) पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। वे इसके एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं| उनको आर्थिक मामलों की पूरी जानकारी है| जीएसटी विशेषज्ञ हैं| आर्थिक मामलों की हर संस्था से उनका जुड़ाव है। पूरा जीवन उन्होंने भारत सरकार के साथ मिलकर आर्थिक मामलों पर सरकार की मदद की है। पेंशन स्किम में भी इनका अहम योगदान रहा है।' 
उल्लेखनीय है कि पीएसी बैठक आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास पर हुई। खास बात ये रही की केजरीवाल ने पीएसी बैठक से पहले ही आज विधायकों की बैठक की थी। तीनों उम्मीदवार कल यानी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS