राष्ट्रीय
रॉ के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र खन्ना उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 10:14:38 AMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारत की विदेश खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालाइसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र खन्ना को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल के सहायक के रूप में काम करेंगे।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधित समिति ने मंगलवार को उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। रॉ के एक अन्य अधिकारी एबी माथुर को असम के उग्रवादी संगठन उल्फा से बातचीत करने के लिए वार्ताकार नियुक्त किया गया है।