ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सात केन्द्रों की स्थापनाः महेश शर्मा
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 8:15:04 PM
संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सात केन्द्रों की स्थापनाः महेश शर्मा

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि भारत सरकार ने सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों (जेडसीसी) की स्थापना की है जिसमें पटियाला, नागपुर मुख्यालय के साथ उदयपुर, इलाहाबाद, कोलकाता, दीमापुर और तंजावुर हैं। राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (एनसीईपी) के तहत प्रमुख त्योहारों में भाग लेने के लिए ये जेडसीसी अलग-अलग राज्यों से सांस्कृतिक मंडलियां संलग्न करते हैं। एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के अंतर्गत, गुजरात के विभिन्न शहरों में 7 से 13 अक्टूबर, 2017 तक एक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका हैं।

ये जेडसीसी उत्तर प्रदेश सहित भारत के सभी राज्यों संघ शासित प्रदेशों में नियमित रूप से विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सवों और कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। 
 
पिछले दो वर्षों के दौरान, राष्ट्रीय संस्कृति महत्सवों का आयोजन नई दिल्ली (2015 और 2016), वाराणसी (2016 में उत्तर प्रदेश), बेंगलुरु (2017 में कर्नाटक) और तवांग (अरुणाचल प्रदेश में 2017) में किया गया था।
 
संस्कृति मंत्रालय ने शास्त्रीय, लोक नृत्य, संगीत, रंगमंच, कठपुतली, व्यंजन और साहित्यिक आदान-प्रदान आदि गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करने के लिए विदेशों में भारत के महोत्सवों का आयोजन किया है। पिछले दो साल में विदेशों में किए गए महोत्सवों की संख्या 2016 -2017 में 17 और 2017-2018 में 14 थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS