ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महिलाओं को अब ‘नारी’ पोर्टल देगा सरकारी योजनाओं की जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 5:53:38 PM
महिलाओं को अब ‘नारी’ पोर्टल देगा सरकारी योजनाओं की जानकारी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र और राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और पहल की जानकारी आसानी से उन्हें मुहैया कराने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक नया वेब प्लेटफॉर्म 'नारी' शुरू किया है। मंत्रालय ने इसके अलावा एनजीओ और सामाजिक संगठनों के लिए ई-संवाद पोर्टल भी विकसित किया है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने मंगलवार को यहां नेशनल रिपोसीटरी ऑफ इनफोर्मेशन फॉर वूमन (एनएआरआई) पोर्टल का उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर महिलाओं को लाभान्वित करने वाली 350 योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का संग्रह है। इस पर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और अपडेट उपलब्ध है। 
 
इस मौके पर मेनका गांधी ने कहा कि महिला केंद्रित योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए अलग-अलग पोर्टल और बेवसाइटों पर जाना पड़ता है लेकिन नारी पोर्टल से महिलाओं को अलग-अलग साइटों पर जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। पोर्टल में केन्द्रीय और साथ ही राज्य सरकारों द्वारा की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी शामिल है। महिला विकास मंत्रालय द्वारा सभी केंद्रीय और राज्यों की योजनाओं को सूचीबद्ध कर नारी पोर्टल के माध्यम से एक मंच पर लाना एक अनूठी पहल है। यह मंच महिलाओं को उनके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश की महिलाएं सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में जानकारी हासिल करने में सक्षम हो जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि नारी महिलाओं को उनके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जानकारी मुहैया कराएगा। इसके अलावा इस पर अच्छे पोषण पर सुझाव, स्वास्थ्य जांच के लिए सुझाव, प्रमुख बीमारियों पर जानकारी, नौकरी खोज और साक्षात्कार, निवेश और बचत सलाह, अपराधों के बारे में जानकारी और महिलाओं के विरुद्ध और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं, कानूनी सहायता के लिए संपर्क आदि की जानकारी देगा। 
 
ई-संवाद पोर्टल के माध्यम से एनजीओ और नागरिक संगठन अपनी प्रतिक्रिया, सुझाव, शिकायतें सीधे मंत्रालय को भेज सकते हैं। एमडब्ल्यूसीडी के वरिष्ठ अधिकारी इन पर उचित जवाब देंगे। इससे महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए प्रभावी नीतियां और कल्याण के उपाय करने में मदद मिलेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS