राष्ट्रीय
लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल में सीटें हो सुरक्षित : चौटाला
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 4:41:33 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। लोकसभा में आज सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने की मांग की गई। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलोद) के दुष्यंत चौटाला ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि एनडीए और सैनिक स्कूलों में लड़कियों को जगह दी जाएगी, किंतु ऐसा नहीं हो सका है।
लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एनडीए में जो तीन बटालियन स्थापित की गई हैं उसमें लड़कियों के लिए जगह सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए सीटें बढ़ानी चाहिए ताकि वह वहां से प्रशिक्षण लेकर एनडीए में जा सकें।