ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत-पाक ने आपस में बंदियों की सूची का आदान-प्रदान किया
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 10:09:09 AM
भारत-पाक ने आपस में बंदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को दोनों देशों के जेल में बंद एक-दूसरे के नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया। इस सूची में अपने-अपने नागरिकों की सूची (सिविल कैदियों और मछुआरों सहित) दूसरे देश को सौंपी। भारत-पाक के बीच ये कार्रवाई 2008 के कॉन्सुलर ऐक्सेस समझौते के तहत हुई। 
भारत एक दूसरे के देश में कैदियों और मछुआरों से संबंधित मानवीय मामलों को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके चलते भारत ने 250 नागरिक कैदियों और 94 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंप दी। इसके अलावा, 54 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 4 मछुआरों की सूची, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि पाकिस्तान से की गई है उन्हें भी सौंप दिया गया। इसके अलावा एक नाबालिग हसनैन, जिसकी राष्ट्रीयता पाकिस्तान द्वारा सत्यापित की गई थी, सोमवार को ही प्रत्यावर्तन किया जा रहा है।
पाकिस्तान ने 58 नागरिक कैदियों और 399 मछुआरों की सूची भी भारत से साझा की, जो पाकिस्तान जेल में बंद हैं और जो भारतीय हैं या भारतीय हो सकते हैं। सरकार ने बार-बार भारतीय नागरिक कैदियों की रिहाई और प्रत्यावर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही पाकिस्तान की हिरासत में उन भारतीय नागरिकों के लिए कौंसलर पहुंच के बारे में कहा, जो अभी तक यह उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसमें कुलभूषण जाधव और हामिद नेहल अन्सारी शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS