ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
विजय गोखले बनेंगे विदेश सचिव
By Deshwani | Publish Date: 2/1/2018 10:03:52 AM
विजय गोखले बनेंगे विदेश सचिव

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत सरकार ने देश के अगले विदेश सचिव का चयन कर लिया है। भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी विजय केशव गोखले को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोखले वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर हैं। 

सोमवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस प्रक्रिया को पूरा किया। कैबिनेट ने विजय गोखले के नाम पर मुहर लगा दी। गोखले वर्तमान विदेश सचिव एस. जयशंकर का स्थान लेंगे, जो 28 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एस. जयशंकर की नियुक्ति 29 जनवरी, 2015 को दो साल के लिए की गई थी, बाद में उन्हें एक साल का सेवा-विस्तार दिया गया। 

विजय गोखले अपनी वर्तमान पोस्टिंग के पहले चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। हालिया डोकलाम सीमा विवाद को सुलझाने में गोखले की भूमिका का सराहना हुई थी। उस पूरे मामले में गोखले ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मिलकर चीन सरकार के अधिकारियों से लगातार बैठकें की और डोकलाम मामले को बढ़ने से रोका। गोखले जर्मनी में भी भारत के राजदूत रहे हैं। वे हांगकांग, हनोई, न्यूयार्क में भारतीय मिशन में तैनात रहे हैं। इसके अलावा भारत में विदेश मंत्रालय में निदेशक (चीन एवं पूर्वी एशिया) और संयुक्त सचिव (पूर्व एशिया) की जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS