ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राजनीति में आएं मुस्लिम महिलाएं: स्वामी
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 6:44:20 PM
राजनीति में आएं मुस्लिम महिलाएं: स्वामी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि बहुत सी मुस्लिम महिलाएं राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं। उन्होंने कोलकाता में मुस्लिम महिला इशरत जहां के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इशरत जहां एक निर्भीक महिला हैं, उन्होंने एक सही मुद्दा उठाया था जो भारतीय संविधान के तहत है।

इशरत जहां तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने भी इस कुप्रथा के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। लोकसभा में तीन तलाक को गैर जमानती अपराध घोषित करने वाले विधेयक के पारित होने के बाद उन्होंने सोमवार को कोलकाता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। स्वामी ने कहा कि इशरत जहां की ओर से की गई पहल भारतीय महिलाओं के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने इशरत के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम चाहेंगे कि और भी मुस्लिम महिलाएं जो भारत और इसके देश इतिहास को अपनी पहचान समझती हैं उन्हें राजनीति में आना चाहिए। भाजपा में उनका स्वागत है। स्वामी ने आगे कहा कि भाजपा केवल उन मुस्लिमों के खिलाफ है जो खुद को मुहम्मद गोरी और महमूद गजनी के वंशज समझते हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि इशरत के भाजपा में शामिल होना उन लोगों के लिए एक उदाहरण है जो समझते हैं कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS