ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
देश में शुरू हुए छह नए आईआईटी
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 6:39:15 PM
देश में शुरू हुए छह नए आईआईटी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्र सरकार ने देश में छह नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) स्थापित किए हैं। यह जानकारी सोमवार को लोकसभा में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने एक लिखित जवाब में दी।

सत्यपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2014-15 और 2015-16 की बजट घोषणाओं के अनुसार पलक्कड़ (केरल), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), जम्मू (जम्मू-कश्मीर), भिलाई (छत्तीसगढ़), धारवाड़ (कर्नाटक) और गोवा में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पलक्कड़ और तिरुपति आईआईटी का शैक्षणिक सत्र 2015-16 से शुरू हो गया था, जबकि शेष चार आईआईटी को अस्थायी कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2016-17 से शुरू किया गया। जम्मू, भिलाई, धारवाड़ और गोवा के संस्थान अस्थायी परिसरों में ही चल रहे हैं।
 
डॉ सिंह ने बताया कि अभी तक इन संस्थानों को उनके आवर्ती और गैर आवर्ती खर्च को पूरा करने के लिए 563 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आईआईटी न केवल विश्व स्तर के विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा प्रदान करते हैं बल्कि विविध विषयों में अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रदान करते हैं।
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS