राष्ट्रीय
भारत-पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 6:34:15 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले के निषेध पर समझौते के तहत परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। ये आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच राजनयिक स्तर पर हुई।
भारत-पाकिस्तान के बीच इस समझौते पर 31 दिसम्बर, 1988 को हस्ताक्षर हुए थे। दोनों देशों के बीच ये समझौता 27 जनवरी, 1991 को लागू किया गया था। इस समझौते के मुताबिक भारत-पाकिस्तान हर साल 01 जनवरी को एक-दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी देंगे। यह 27वां साल है, जब भारत-पाक के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी को लेकर सूची का आदान-प्रदान हुआ है।