ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं 10 मुख्य अतिथि होंगे : मोदी
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2017 1:32:57 PM
गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं 10 मुख्य अतिथि होंगे : मोदी

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि गणतंत्र दिवस पर इस बार एक नहीं बल्कि 10 मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा 26 जनवरी हमारे लिए एक ऐतिहासिक-पर्व है। इस वर्ष 26 जनवरी 2018 का दिन, विशेष रूप से याद रखा जाएगा क्योंकि इस वर्ष गणतंत्र-दिवस समारोह में सभी 10 आसियान देशों के नेता मुख्य-अतिथि के रूप में भारत आएंगे। ऐसा भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।

यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि 2017, आसियान के देश और भारत, दोनों के लिए खास रहा है। आसियान ने 2017 में अपने 50 वर्ष पूरे किए और 2017 में ही आसियान के साथ भारत की साझेदारी के 25 वर्ष भी पूरे हुए हैं। 26 जनवरी को विश्व के 10 देशों के इन महान नेताओं का एक साथ शरीक होना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS