राष्ट्रीय
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक लोकसभा में पेश
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 5:00:18 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद की जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की स्थापना के लिए एक अहम विधेयक आज लोकसभा में पेश हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग विधेयक-2017 को सदन में पेश किया। स्वास्थ्य सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए एक पारदर्शी प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है।
लोकसभा में जब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस विधेयक को पेश किया तो अन्नाद्रमुक, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य इस पर आपत्ति जताने लगे। कांग्रेस के सदस्यों ने भी अपनी बात रखने की कोशिश की किंतु लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी यह विधेयक सदन के पटल पर रखा जा रहा है।
विपक्षी सदस्यों के विरोध औऱ हंगामे के बीच नड्डा ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा।