राष्ट्रीय
गूगल ने डूडल बना कन्नड़ भाषा के कवि को दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2017 2:49:39 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। गूगल ने कन्नड़ भाषा के लेखक व कवि कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा के 113वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा पहले कन्नड़ लेखक थे जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का जन्म 29 दिसम्बर 1904 को कर्नाटक के तीर्थहल्ली ताल्लुक में हुआ। कुप्पाली ने अपने साहित्यिक कार्य ‘कुवेम्पु’ उपनाम से किया। वेंकटप्पा को 1958 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। इनके द्वारा रचित महाकाव्य श्रीरामायण दर्शनम् के लिये 1955 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1988 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।