राष्ट्रीय
ब्रह्मपुत्र नदी में गडकरी दिखाएंगे मालवाहक जहाज को हरी झंडी
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 6:31:55 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। जहाजरानी व सड़क यातायात मंत्री नितीन गडकरी कल शुक्रवार को असम के ब्रह्मपुत्र नदी (राष्ट्रीय जल मार्ग-1) में सीमेंट से भरे प्रथम मालवाहक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित योजना सागरमाला परियोजना में शामिल है। वह असम के मजुली टापू में नदी तट संरक्षण कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल भी मौजूद रहेंगे।
भारतीय जल मार्ग प्राधिकरण पांडू से असम के धुबरी तक प्रति टन महज 318 रुपए का ही अधिभार लगाएगा। उल्लेखनीय है कि जहाजरानी मंत्रालय ने कोलकाता, हल्दिया, मोंग्ला व चिटगांव के जल मार्ग को जोड़ने का प्रयास किया है।