राष्ट्रीय
राहुल को जिम्मेदारी सौंप छुट्टी पर गोवा पहुंचीं सोनिया, सोशल मीडिया में हुई वायरल
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 4:55:01 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। पिछले 19 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने वाली पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी फ़िलहाल अवकाश पर गोवा में हैं। सोशल मीडिया पर में उनकी कई फोटो वायरल हुई हैं।
इन चित्रों में सोनिया साइकिलिंग करते हुए नजर आई है। उल्लेखनीय है कि क्रिसमस और नववर्ष पर छुट्टी पर जाने को लेकर पिछले कुछ वर्षों से वर्तमान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चर्चा में रहते थे, लेकिन इस बार जिम्मेदारी बदलते ही सोनिया गांधी छुट्टी पर हैं। सूत्रों के अनुसार सोनिया 26 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक गोवा रहेंगी। गुरुवार सुबह साउथ गोवा में अपने कुछ करीबियों के साथ साइकिल चलाती हुई दिखीं। जब लोगों की नजर सोनिया गांधी पर पड़ी तो उनके साथ सेल्फी खिंचवाने भीड़ उमड़ पड़ी। सोनिया दक्षिणी गोवा के लीला होटल में ठहरी हैं। सोनिया के साथ उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा गांधी भी गोवा में हैं।