ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस सांसदों ने हेगड़े के बयान पर गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2017 12:00:22 PM
कांग्रेस सांसदों ने हेगड़े के बयान पर गांधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के बाहर जीएसटी और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ गांधी प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि खबरों के अनुसार, अनंत हेगड़े ने हाल ही में कर्नाटक के कोप्पल जनपद में एक समारोह में कथित तौर पर कहा था कि 'जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं उनकी अपनी कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं।

भाजपा संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई है।' उनके इसी बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने उच्चसदन (राज्यसभा) में अनंत हेगड़े के 'सेक्युलरिज्म' पर दिए बयान से ये कहते हुए किनारा कर लिया था कि हम संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं, सरकार हेगड़े के विचारों का समर्थन नहीं करती है। इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसदों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS