ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
संग्रहालयों के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोरः महेश शर्मा
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 7:44:09 PM
संग्रहालयों के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोरः महेश शर्मा

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि संग्रहालयों के उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए सरकार निरंतर कदम उठाती रही है। देश में कई संग्रहालय सीधे संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन हैं जिसमें राष्ट्रीय संग्रहालय (दिल्ली), नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई), इंडियन म्यूजियम (कोलकाता), विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (कोलकाता), सलारजंग म्यूजियम (हैदराबाद), 23 विज्ञान केंद्र नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (कोलकाता) और इलाहाबाद म्यूजियम (इलाहाबाद) है । इसके अलावा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के नियंत्रण में 44 संग्रहालय हैं। इन संग्रहालयों में कलाकृतियों, चित्रों, मूर्तियों, सिक्कों आदि का एक बड़ा संग्रह है।


इन संग्रहालयों के अच्छी स्थिति, उन्नयन और आधुनिकीकरण के लिए सरकार की तरफ से 14 बिन्दुओं पर कदम उठाए गए हैं ताकि भारत में संग्रहालयों में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय विकास के साथ तालमेल बढ़ाया जा सके।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS