राष्ट्रीय
आय से अधिक संपत्ति मामले में जज को मिली चार साल सश्रम कैद की सजा
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 4:51:25 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने पंजाब के भटिंडा में कार्यरत तत्कालीन अतिरिक्त सिविल जज एम.एस. वालिया को चार साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें एक लाख रुपए का आर्थिक दंड देने का भी आदेश दिया गया है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज हुआ था। पहले इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले चंडीगढ़ स्थित पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के हवाले किया गया। सीबीआई ने अनुसंधान के बाद इस मामले में आरोप-पत्र सीबीआई विशेष न्यायालय में दाखिल किया। मामले के ट्रायल के दौरान अभियुक्त ने सुप्रीम कोर्ट में एक अपील भी दायर की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।