ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चार राज्यों की 5 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का तीन पर कब्जा
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2017 8:44:57 PM
चार राज्यों की 5 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा का तीन पर कब्जा

नई दिल्ली, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 5 पांच विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव नतीजों में भाजपा ने एक बार फिर बाजी मार ली। तीन सीटों पर भाजपा ने जहां अपना परचम फहराया है वहीं तमिलनाडु की आरके नगर विधान सभा सीट पर टीटीवी दिनाकरन और पश्चिम बंगाल की सबांग सीट पर तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।


तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद से रिक्त हुई आरके नगर सीट पर ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कडगम (अन्नाद्रमुक) से दरकिनार किए गए टीटीवी दिनाकरन ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। दिनाकरन जयललिता की करीबी रहीं शशिकला के भतीजे हैं।


उत्तर प्रदेश की सिकंदरा विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने सफलता हासिल की है। इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा था।


जबकि अरुणाचल प्रदेश की पक्के-केसांग और लिकाबाली विधान सभा सीट पर भाजपा को सफलता मिली है। । पक्के केसांग में पार्टी उम्मीदवार बियूराम वाघे ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेन्ग डोलो को तकरीबन पांच सौ मतों से हराया है। जबकि लिकाबाली में भाजपा के कार्दो निक्योर ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश के गुमके रिबा को तकरीबन तीन सौ मतों से परास्त किया है। उधर, पश्चिम बंगाल में सबंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपना परचम फहराया है। तृणमूल ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS