ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर विपक्षी दल हुए एकजुट
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2017 8:20:36 PM
चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर विपक्षी दल हुए एकजुट

नई दिल्ली,  (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर शनिवार को राजधानी दिल्ली के मावलंकर हॉल में केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने जनता दल यू (जदयू) के बागी नेता शरद यादव के नेतृत्व में हुंकार भरी।


विपक्षी दलों ने एक स्वर में कहा कि देश में जनता के हित में बेहतर शासन के लिए मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की सख्त आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि तितर-बितर विपक्ष को शरद यादव साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम के सहारे एकजुट करने का प्रयास कर रहे है।


शरद यादव ने चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियां आमजन विरोधी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के शासन में सबसे ज्यादा बेहाल विशेषकर किसान, मजदूर वर्ग है। इस सरकार की नीतियां उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है।


इस सम्मेलन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) नेताओं ने भाग लिया। माकपा के सीताराम येचुरी, कांग्रेस के आनंद शर्मा, रालोद के चौधरी अजीत सिंह, जदयू से निष्काषित अली अनवर अंसारी और सपा के रामगोपाल यादव ने एक स्वर में कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से जो चुनाव के दौरान वायदे किए थे और किसानों को जो आश्वासन दिए थे, वे सब महज एक झूठ था। जिसको भाजपा अब भूल गई है। देश हित के लिए भाजपा के खिलाफ सभी को मिलकर कार्य करने की सख्त जरूरत है।




 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS