ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा ने नागालैंड में रिजिजू और त्रिपुरा में हेमंत को सौंपी चुनाव की कमान
By Deshwani | Publish Date: 23/12/2017 6:28:40 PM
भाजपा ने नागालैंड में रिजिजू और त्रिपुरा में हेमंत को सौंपी चुनाव की कमान

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए। पार्टी ने नागालैंड में किरन रिजिजू और त्रिपुरा में हेमंत बिश्व सरमा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। दोनों राज्यों में अगले वर्ष मार्च और अप्रैल में चुनाव होने हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू को आगामी नागालैंड विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं असम सरकार में वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हेमंत बिश्व सरमा को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की शुरू से यह रणनीति रही है कि वे चुनावों की तैयारी बहुत पहले से कर देते हैं। पूर्वोतर राज्य भाजपा के लिए महत्व के हो गए हैं। पहले पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर कहीं भी भाजपा का प्रभाव नहीं था। अब असम और मणिपुर में उसकी अपने दम पर सरकार है। इसी के मद्देनजर भाजपा नागालैंड और त्रिपुरा में भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। नागालैंड में टीआर जेलियांग के नेतृत्व में नगा पीपुल्स फ्रंट की सरकार है। जबकि त्रिपुरा में माणिक सरकार के नेतृत्व में पिछले 20 साल से माकपा की सरकार मजबूती से जमी हुई है।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS