ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को चुनाव में बहुमत पाने पर दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2017 3:21:05 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को चुनाव में बहुमत पाने पर दी बधाई

नई दिल्ली, (हिस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जापान में हाल में हुए आम चुनाव में बहुमत पाने पर बधाई दी। 
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा,' प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपको दिल से आम चुनाव में बहुमत जीतने की बधाई। मैं आशा करता हूं कि हम-आप आगे भी इसी तरह मिलकर काम करते रहेंगे। 
जापान की संसद के निचले सदन के लिए हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव नतीजों में शिंजो आबे की पार्टी के गठबंधन ने दो तिहाई सीटों पर जीत हासिल की है। अब शिंजो आबे अगले तीन साल के लिए जापान के प्रधानमंत्री होंगे। इसी के साथ शिंजो आबे जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। शिंजो आबे के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं थी। लेकिन एक मजबूत विपक्ष के नहीं होने और उत्तरी कोरिया के मिसाइल हमलों के चलते जापान के मतदाताओं ने शिंजो आबे को एक और बार जीत दिला दी। 
शिंजो आबे की जीत से भारत को फायदा होगा। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच दोस्ती जगजाहिर है। मई, 2014 में भारतीय आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका या किसी यूरोपीय देश जाने के बजाय जापान यात्रा को चुना था। जिससे के बाद से ही वैश्विक राजनयिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय में भारत-जापान के संबंध महज औपचारिक न होकर मजबूत होंगे। मोदी सरकार के तीन साल में ये बात सच साबित होती दिख रही है। शिंजो आबे की सरकार ने ही भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कर्ज और तकनीकी सहयोग दिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS