ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ मनायी दीवाली
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 12:43:53 PM
प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ मनायी दीवाली

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनायी और उनके त्याग एवं बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अपना परिवार मानते हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना और बीएसएसफ जवानों के साथ दीवाली मनाने सुबह गुरेज पहुंचे। उनकी यह यात्रा पूर्व घोषित नहीं थी। उन्होंने गुरेज घाटी में सैनिकों के साथ दो घंटे बिताए। यह क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से काफी नजदीक है।
 
इस क्षेत्र में पिछले 27 वर्षों में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ कई मुठभेड़ें हुई हैं। यह लगातार चौथा साल है जब प्रधानमंत्री ने सीमा पर जवानों के साथ दीवाली मनाई है। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जवानों से मिले और उन्हें मिठाई दीं।
 
प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य लोगों की तरह वह भी अपने परिवार के साथ दीवाली मनाना चाहते हैं। इसलिए वह सशस्त्र बलों के जवानों के पास आए हैं क्योंकि वह जवानों को अपना परिवार मानते हैं। कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, दिवाली के हर्ष और उल्लास भरे शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। दिवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव है।
 
नायडू ने कहा कि यह त्योहार भगवान राम के आदर्श और पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। दीपों का यह पर्व धन और सम्पदा की देवी लक्ष्मी से भी जुड़ा है। यह त्योहार न/न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। मोदी ने कहा, दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने इस अवसर पर दीप का चित्र भी पोस्ट किया है जिसमें समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सभी की प्रसन्नता की कामना की गई है। चित्र में मोदी के हिन्दी में हस्ताक्षर भी हैं।
 
गांधी ने कहा, तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात अंधेरे को छोड़ उजाले की ओर ले जाने वाले इस महापर्व की रोशनी और सुगंध आपके जीवन में सदैव सुख, शान्ति और समृद्धि लाये। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पवित्र त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा तथा सौहार्द एवं अपार खुशियों का संचार करे।
 
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहा, मैं दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। दीपों के पर्व पर हमारा यह विश्वास और भी मजबूत हो जाता है कि बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की हमेशा जीत होती है। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवानों के साथ अंडमान एवं निकोबार कमान में दीपावली का पर्व मनाया।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इलाज के लिए भारत आने के इच्छुक विदेश नागरिकों के लंबित मेडिकल वीजा जारी कर उन्हें दीपावली का तोहफा दिया। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और विशेष पूजा अर्चनाएं आयोजित की गयीं। लोगों ने मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन किए और फूलमालाएं अर्पित की। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह को दिवाली के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है। दरगाह के ट््िवटर के मुताबिक प्रांगण में फूलों से रंगोली बनाई गई और दीप जलाए गए। दरगाह पर रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट भी की गई।
 
बाजारों में मिठाइयों, सजावट के सामान, पटाखों और अन्य वस्तुओं की जमकर खरीददारी की गयी। हालांकि, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण इनकी खरीद-फरोख्त नहीं हुई। बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लोगों ने अपने घरों, मकानों, कार्यस्थलों पर रोशनी की और दिये जलाए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS