राष्ट्रीय
अफगान आतंकी हमले की भारत ने की निंदा
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 12:39:47 PMनई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में राष्ट्रीय अफगान सेना के एक सैन्य अड्डे पर आज हुए आंतकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीडि़तों और प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। विदेश मंत्रालय ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत इस बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। इससे पहले पाकतिया और गजनी में भी आतंकवादी हमले किए गए हैं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हमले में पीडि़तों और प्रभावितों तथा उनके परिजनों के प्रति भारत संवेदना व्यक्त करता है। भारत ने उम्मीद जताई है कि नई रणनीति और प्रयासों से देश में शांति स्थापित होगी।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में आतंकवादी गतिविधियों पर भचता व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमले दर्शाते हैं कि आतंकवादियों को पनाह और सहयोग का मिलना अभी भी जारी है। इसलिए बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रों द्वारा समर्थित आतंकवादियों और उनके सुरक्षित शरणस्थलों के उन्मूलन की तुरंत आवश्यकता है।
भारत ने कहा है कि अफगानिस्तान में भहसा समाप्त करने के लिए अफगानिस्तान के लिए जरूरी है कि वह अपना और अपने नेतृत्व वाला एक राष्ट्रीय सुलह-सफाई तंत्र बनाने की शुरुआत करे। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर तालिबान आतंकवादियों के हमले कम से कम 43 सैनिक मारे गए हैं।