ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दीपावली पर व्यापारियों ने बही-खातों के साथ जीएसटी पोर्टल का भी किया पूजन
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 12:12:29 PM
दीपावली पर व्यापारियों ने बही-खातों के साथ जीएसटी पोर्टल का भी किया पूजन

नई दिल्ली, (हि.स.)। दीपावली पर राजधानी के व्यापारियों ने दुकानों में अनूठी पहल करते हुए बही-खातों के साथ-साथ जीएसटी पोर्टल, कंप्यूटर, मोबाइल आदि की भी पूजा-अर्चना की। व्यापारियों ने पूजा में पोर्टल के सुचारु रूप से काम करने और जीएसटी से उपजी व्यापारियों की परेशानियां समाप्त करने की प्रार्थना की।
कॉन्फ़ेडरेशन आॅफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल ने बताया कि व्यापारियों के लिए दीपावली पूजा का विशेष महत्व है और व्यापार के लिए इस पूजा को बेहद लाभकारी माना गया है। सदियों से व्यापारी दीपावली के अवसर पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर परंपरागत रूप से पूजा करते आ रहे हैं और क्योंकि अब जीएसटी पोर्टल ने वास्तविक बही-खाते का रूप ले लिया है। लिहाजा देश भर में आज व्यापारियों ने अपनी दुकानों में जीएसटी पोर्टल की पूजा की।
नई दिल्ली में कैट के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई दीपावली पूजा में प्रकांड पंडितों ने वैदिक मन्त्रों के बीच जीएसटी पोर्टल को खोला व उस पर रोली तिलक लगाया। हार फूल, पांच मेवा एवं मिष्ठान अर्पित किया गया और आरती की गयी। दीपावली पूजन में बही-खातों के स्थान पर कंप्यूटर और व्यापार करने के आधुनिक साधन लैपटॉप, मोबाइल व टेलीफोन की भी पूजा की गयी। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया ने कहा की दीपावली पूजा देश भर में इस बात का मजबूत सन्देश देगी कि व्यापारी भी अब आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भरतिया एवं खण्डेलवाल ने कहा कि सदियों से भारत में व्यापारी दीपावली का त्योहार पर श्री गणेश एवं श्रीलक्ष्मी के साथ-साथ अकाउंट बुक्स और बही-खातों की पूजा करते आ रहे हैं। व्यापार में समय के साथ बदलाव को अंगीकृत करते हुए अब दीपावली पूजा में जीएसटी पोर्टल, मोबाइल, कंप्यूटर अौर लैपटॉप का भी पूजन होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS