राष्ट्रीय
अगले सप्ताह जयपुर जाएंगे उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 9:35:31 AMनई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अगले सप्ताह एकदिवसीय यात्रा पर राजस्थान जाएंगें। वह 23 अक्तूबर को जपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति जयपुर यात्रा के दौरान रवीन्द्र मंच पर आयोजित वरिष्ठ विधायकों के सम्मान समारोह तथा विद्याधर नगर स्थित पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरो सिंह शेखावत स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।