राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 9:20:43 AMनई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर सभी को इस पावन पर्व की बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर दिए बधाई संदेश में कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने जलते हुए दीपों की तस्वीर भी पोस्ट की।