ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र ग्राम पंचाय़त चुनावों में मिली सफलता से भाजपा उत्साहित
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 8:15:56 PM
महाराष्ट्र ग्राम पंचाय़त चुनावों में मिली सफलता से भाजपा उत्साहित

नई दिल्ली, (हि.स.)। महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित भाजपा ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह को दिया है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री और शाह की मेहनत के नतीजे जमीन पर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में 7516 पंचायतों में दो चरण में हुए चुनावों में भाजपा को शानदार सफलता मिली है। दूसरी चरण के नतीजों में भाजपा को 1312 और कांग्रेस को 311 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस जनता की आम राय को पलटने का जो प्रयास कर रही है, इन नतीजों के बाद उससे पर्दा हट गया है।

पात्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह चुनाव मेहनती परिवार बनाम जमानती परिवार के बीच रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी ही परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS