ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 8:07:15 PM
लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

इंदौर/नई दिल्ली, (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में श्रीमती महाजन ने कहा कि मैं दीपावली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। दीपों के पर्व पर हमारा यह विश्वास और भी मजबूत हो जाता है कि बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की हमेशा जीत होती है।

महाजन ने अपने बधाई संदेश में आगे कहा कि आइये इस दीपावली के अवसर पर हम यह त्योहार केवल अपने सगे संबंधियों और दोस्तों के साथ न मनाकर कुछ नया और अलग करें। हम उन गरीबों और जरूरतमंदों को भी इसमें शामिल करें जिन्हें हमारी मदद की जरूरत है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि उनके साथ दीपावली मनाने की पहल से उत्सव पर हर्षोल्लास और बढ़ जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS