राष्ट्रीय
हरियाणा के वित्तमंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 1:48:14 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। हरियाणा को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उनको दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात में कैप्टन ने कोविंद को राज्य में चल रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही दूसरे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।
बुधवार को राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद से मिलकर कैप्टन अभिमन्यु ने उन्हें राष्ट्रपति बनने की भी बधाई दी। इससे पूर्व, राज्यसभा सांसद डॉ ममताज संघमित्रा ने भी मुलाकात कर राष्ट्रपति को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश संजय करोल भी कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से कई विषयों पर चर्चा के साथ ही उन्हें दीपावली की बधाई दी।