राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान-निकोबार में सैनिकों के साथ मनाएंगी दीपावली
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 5:52:56 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस बार देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाकर उनकी हौसला अफजाई करेंगी।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 18 और 19 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार कमान का दौरा करेंगी। कमान की पहली यात्रा पर सीतारमण सैनिकों के साथ दीपावली मनायेंगी और दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान परिवारों से बातचीत करेंगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कमान संचालन क्षेत्र और वायु सेना स्टेशन, कार-निकोबार देखने जाएंगी। सीतारमण सेलुलर जेल में स्वतंत्र ज्योति पर और कार-निकोबार के सुनामी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।