ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
तिरुवनंतपुरम पहुंची जनरक्षा यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2017 3:42:07 PM
तिरुवनंतपुरम पहुंची जनरक्षा यात्रा

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, (हि.स.)। भाजपा की जन रक्षा यात्रा आज सुबह 9:30 बजे यहां पहुंची। भाजपा द्वारा 3 अक्टूबर से कन्नूर से प्रारम्भ यात्रा मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में प्रवेश की। आज की जनसभा में पच्चास हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है। इस रैली में दोपहर 3 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे। जनरक्षा यात्रा तटवर्ती राज्य केरल के कई जिलों को पार करते हुए तिरुवनंतपुरम पहुंची है। भाजपा केरल अध्यक्ष उमाराम राजशेखरन के नेतृत्व में भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं की माकपा द्वारा की जा रही नृशंस हत्याओं के विरोध में यह जन रक्षा यात्रा निकाली जा रही है। रैली में भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय सोनकर शास्त्री भी शामिल हुए हैं। शास्त्री ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में बताया कि माकपा द्वारा नृशंस हत्या के माध्यम से केरल में लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जिसको भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। माकपा कैडर द्वारा सत्ता की सह पर इस तरह के हमले हो रहे हैं| राज्य में कानून व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा केरल अध्यक्ष के राजशेखरन ने विशेष बातचीत में बताया कि जनरक्षा रैली के माध्यम से हमने केरल के जनता की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कन्नूर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हो रही हत्याओं में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की शह पर हो रही है। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वयं उनके पास है| उन्होंने प्रदेश की पुलिस को माकपा का कार्यकर्ता बना दिया है। एक सवाल के जवाब में वेंगरा विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा कि एक परिणाम से इसका नतीजा नहीं मानना चाहिए। यह यात्रा कोई राजनीतिक नहीं है| यह लोकतंत्र की सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा के लिए निकाली गई है। इस यात्रा को प्रदेशवासियों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने रविवार को कन्नूर में संघ कार्यकर्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए केंद्र से इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही। राजशेखरन ने कहा कि माकपा नृशंस हत्याओं के माध्यम से केरल में भय का माहौल बना रही है जिसका लोकतांत्रिक तरीके से हम विरोध कर रहे हैं। 
रैली में लाल आतंक दर्शाती एक झांकी भी चल रही है जो यात्रा का मुख्य आकर्षण है। इस रैली में एक अहम बात है जो अन्य से इसको अलग बनाती है। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की झलक देखने को मिली। रैली के अंत मे एक 40 लोगों का ग्रुप हरे टीशर्ट और लुंगी में चल रहा है जिनके हाथ मे डस्टबिन है वो रैली से हुए कचरे को साफ करते हुए चल रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS