राष्ट्रीय
सत्यार्थी की यात्रा का समापन कल
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 6:07:24 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारत यात्रा पर निकले नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की यात्रा का कल दिल्ली में समापन होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समापन समारोह में अलग अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की आने की संभावना है।
कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में आयोजित इस भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाल यौन अपराधों को रोकने व बच्चों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ आयोजित की गई थी। बच्चों के प्रति समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से 11 सितम्बर को यह यात्रा केरल के त्रिवेन्द्रम से प्रारंभ हुई। देश भर के 22 राज्यों से होती हुई 11 हजार किलोमीटर का रास्ता तय करके यह यात्रा आज दिल्ली पहुंची है। रास्ते में जगह जगह पर यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान सरकार के विभागों, न्यायपालिका, मीडिया, सिविल सोसाइटी, औद्योगिक समूहों, सामाजिक और धार्मिक नेताओं व सस्थाओं से सम्पर्क कर बच्चों की जीवन सुरक्षित रखने व सुखमय बनाने के उपाय बताए गए।