राष्ट्रीय
मेट्रो के किराया बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस-आप का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2017 4:59:47 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। मेट्रो के किराया बढ़ोत्तरी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का इस पूरे सप्ताह विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस मेट्रो यात्रियों के साथ मेट्रो बचाओ रथ में ‘स्टॉप पॉलिटिक्स, सेव मेट्रो’ अभियान चला रही है। वहीं आप दिल्ली के सभी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आवास का घेराव कर रही है।
दिल्ली कांग्रेस ने अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में रविवार को ‘स्टॉप पॉलिटिक्स, सेव मेट्रो’ अभियान चलाया। माकन ने कहा, ‘दिल्ली की केजरीवाल सरकार और भाजपा की केन्द्र सरकार के विनाशकारी रवैये के कारण न सिर्फ मेट्रो का तीसरे फेस का काम पीछे चल रहा बल्कि मेट्रो चौथे चरण का सूर्य कब उदय होगा, उसका कोई भविष्य तय नहीं है। दिल्ली कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरी मेट्रो मैं ही संवारु’ अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।‘
अजय माकन ने कहा कि दिल्ली की जनता 'मेरी मेट्रो मैं ही बचाऊं' कार्यक्रम के तहत मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए फलैक्सों पर मेट्रो बचाने के लिए अपने हस्ताक्षर के साथ अपने सुझाव लिख रहे हैं। माकन ने कहा कि कांग्रेस का यह कार्यक्रम दिल्ली के सभी जिलों में चलाया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने रविवार को महेश गिरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आवास का घेराव किया।