ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
इस साल आठ लाख हेक्टेयर भूमि बनी सिंचाई युक्त: राधा मोहन सिंह
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 9:14:42 PM
इस साल आठ लाख हेक्टेयर भूमि बनी सिंचाई युक्त: राधा मोहन सिंह

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि वर्तमान राजग सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में अद्वितीय सफलता हासिल की है और 2016-17 के दौरान आठ लाख हेक्टेयर भूमि सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत लाई है। 

पांच दिनों के भारत जल सप्ताह (आईडब्ल्यूडब्लू)- 2017 के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लक्ष्य 2017-18 के लिए 12 लाख हेक्टेयर है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत आने वाली 99 परियोजनाओं में से 23 पूरी होने की कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि 32 परियोजना अगले साल मार्च तक और शेष 2019 तक पूरी होंगी।

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुधार राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सबसे जरूरी है कि हम पानी के महत्व को समझें। उन्होंने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए इस अनमोल प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। 

आईडब्ल्यूडब्ल्यू -2017 की विभिन्न सिफारिशों के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि इन सिफारिशों को लागू करने की हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर देश के जल संसाधनों के बारे में विभिन्न सूचनाओं वाले केन्द्रीय जल आयोग द्वारा तैयार एक मोबाइल ऐप को भी लॉन्च किया गया।

उल्लेखनीय है कि आईडब्ल्यूडब्ल्यू -2017 का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 10 अक्टूबर 2017 को किया था। इस बार का विषय 'जल और समावेशी विकास के लिए ऊर्जा' रहा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS