राष्ट्रीय
गुजरात गौरव यात्रा में व्यस्त योगी दें इस्तीफा: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 6:47:30 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि योगी सरकार की लापरवाही के चलते अबोध बच्चे अस्पताल में ही तम तोड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री इस मसले में संज्ञान लेने की बजाय गुजरात गौरव यात्रा निकालने में व्यस्त हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता और उत्तर-प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘गोरखपुर में हर महीने अबोध बच्चों की मौत हो रही है। यूपी में केवल अक्टूबर माह में 175 बच्चों ने दम तोड़ दिया लेकिन मुख्यमंत्री के पास इन बच्चों की सुध लेने का समय नहीं है, वह गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। अभी गुजरात में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है। भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अलगा से चुनाव प्रचार कमेटी का गठन किया है जिसमें वित्त मंत्री कि अध्यक्षता में 5 कैबिनेट मंत्रियों को जगह दी गई है। इसके बाबजूद योगी आदित्यनाथ उत्तर-प्रदेश छोड़ गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।‘
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गुजरात दौरे पर गए थे। भाजपा की इस गुजरात गौरव यात्रा में शमिल होने के दौरान वह करीब दो दर्जन जनसभाएं करेंगे।