राष्ट्रीय
गुजरात विधानसभा चुनाव में देरी पर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 6:22:09 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा में देरी को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ शनिवार शाम को प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने रायसीना मार्ग से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें चुनाव आयोग तक जाने नहीं दिया, पहले ही रोक दिया। कांग्रेस कार्य़कर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि आयोग मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। हिमाचल में 9 नंबर से विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया लेकिन गुजरात में क्यों नहीं किया? प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका।