राष्ट्रीय
अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उप राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 5:36:13 PMअहमदाबाद, (हि.स)| भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे | हवाईअड्डे पर पहुँचते ही गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया| उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ़ आनर भी दिया गया |
उपराष्ट्रपति के आगमन के समय प्रोटोकोल मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, अहमदाबाद के महापौर गौतम भाई शाह, मुख्य सचिव दो.जे.एन.सिंघ, प्रोटोकोल सचिव एल. चुआंगो, अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर इ.के. सिंघ सहित कलेक्टर श्रीमती अवन्तिका सिंघ ने उपस्थित रहकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया|