ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
मेट्रो किराए बढ़ोत्तरी पर आप ने किया हर्षवर्धन के घर का घेराव
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 3:32:56 PM
मेट्रो किराए बढ़ोत्तरी पर आप ने किया हर्षवर्धन के घर का घेराव

नई दिल्ली,  (हि.स.)। मेट्रो के किराया बढ़ोत्तरी के बाद आम आदमी पार्टी ने अगले पूरे सप्ताह दिल्ली के सभी सांसदों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में पार्टी ने शनिवार को डॉ हर्षवर्धन के आवास का घेराव किया है और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन-नारेबाजी की। 

पार्टी के अनुसार मेट्रो के किराए बढ़ाए जाने से दिल्ली की जनता परेशान है। इसलिए दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी होने के नाते मेट्रो किराया सत्याग्रह को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा। शनिवार को इसकी शुरुआत डॉ हर्षवर्धन से की जा चुकी है इसके बाद रविवार को महेश गिरी, सोमवार को उदित राज, मंगलवार को रमेश बिधूड़ी व बुधवार को प्रवेश वर्मा का घेराव होगा। दीपावली को प्रदर्शन नहीं होगा लेकिन उसके बाद शुक्रवार को मीनाक्षी लेखी व शनिवार को आखिरी घेराव मनोज तिवारी के आवास पर होगा। 
खास बात ये है कि विरोधी पार्टियां स्वराज इंडिया और कांग्रेस भी मेट्रो के किराया बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और स्वराज इंडिया ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS