ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
नई राजधानी ट्रेन से दो घंटा जल्दी पहुंचेंगे दिल्ली से मुंबई, 16 अक्टूबर से दौडेगी
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 8:09:35 PM
नई राजधानी ट्रेन से दो घंटा जल्दी पहुंचेंगे दिल्ली से मुंबई, 16 अक्टूबर से दौडेगी

 नई दिल्ली, (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने यात्रियों को दीपावली का तोहफा देते हुए दिल्ली-मुंबई के बीच 16 अक्टूबर से त्रि-साप्ताहिक नई विशेष राजधानी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मौजूदा मुंबई राजधानी की तुलना में यह विशेष राजधानी ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने में दो घंटा कम समय लेगी। ट्रेन में रफ्तार के साथ-साथ यात्रियों को किराया भी कम चुकाना होगा। इसमें टिकट की बुकिंग पर फ्लेक्सी फेयर किराया लागू नहीं होगा।

 
रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह ट्रेन 16 अक्टूबर से तीन माह के लिए प्रायोगिक आधार पर चलाई जाएगी। यह सेवा 16 जनवरी 2018 तक चलेगी। इसका उद्देश्य मौजूदा फ्लेक्सी फेयर के मुकाबले किराये में फ्लैट वृद्धि की अवधारणा के बारे में यात्रा करने वाले लोगों के रिस्पान्स का पता लगाया जा सके। इसमें एआरपी के खुलने के दिन बुकिंग के लिए सभी बर्थ उपलब्ध होंगे, ऐच्छिक कैटरिंग की सुविधा होगी तथा व्यस्ततम घंटों से पहले ही मुंबई/दिल्ली में यात्री पहुंच सकेंगे।
 
नॉन स्टॉप होने के कारण नई राजधानी एक्सप्रेस की शुरूआत के साथ दोनों महानगरों के बीच यात्रा का समय लगभग 15 घंटे 55 मिनट के मौजूदा समय से कम होकर 13 घंटे 55 मिनट हो जाएगा। ऐसे में यात्रा के समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी। यह रास्ते में मात्र रतलाम रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 
 
पहली विशेष राजधानी ट्रेन 16 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। रेलगाड़ी संख्या 09004 एनजेडएम-बीडीटीएस विशेष ट्रेन निजामुद्दीन से 16:15 रवाना होगी और अगले दिन 06:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पर पहुंचेगी। यह निजामुद्दीन से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इसकी वापसी सेवा रेलगाड़ी संख्या 09003 बीडीटीएस-एनजेएम विशेष बांद्रा टर्मिनस से 16:05 में चलेगी और अगले दिन 06:00 पर निजामुद्दीन पहुंचेगी। बांद्रा से यह मंगल, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। 
 
स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में 1 फर्स्ट एसी वातानुकूलित कोच, 2 सेकेंड एसी एवं 12 थर्ड एसी और 1 पैन्ट्री कार होगा। बेहतर गतिवृद्धि, तथा उच्चतर रफ्तार के लिए दो लोकोमोटिव (2 डब्ल्यूएपी-5 (प्रत्येक 5400 हॉर्सपावर)) द्वारा इस रेलगाड़ी को खींचा जाएगा। इस रेलगाड़ी की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल पहले ही दिल्ली-मुंबई के बीच दो राजधानी एवं 30 से अधिक मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन कर रही है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS