राष्ट्रीय
गौतम बंबावले चीन के राजदूत बनाए गए
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2017 5:17:48 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी गौतम बंबावले को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। गौतम बंबावले वर्तमान में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी गौतम बंबावले को चीन का राजदूत नियुक्त किया गया। वे आईएफएस अधिकारी विजय गोखले का स्थान लेंगे, जो वर्तमान में चीन में भारत के राजदूत हैं। पाकिस्तान में उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने के पहले वे भूटान में भारत के राजदूत थे। वे ईस्ट एशिया डेस्क के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। वे हांगकांग और बीजिंग में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बंबावले मंदारिन भाषा के जानकार है, और पाक- चीन मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे बीजिंग में भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे अमेरिकी डिविजन के डॉयरेक्टर भी रह चुके हैं। वे जर्मन भाषा के जानकार है और जर्मनी में भी काम कर चुके हैं।