राष्ट्रीय
दिसम्बर में भारत आएंगे फ्रांस राष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 4:00:58 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। फ्रांस के राष्ट्रपति एमुअल मैक्रोन दिसम्बर में भारत आ सकते हैं। मेक्रोन की भारत यात्रा 8-10 दिसम्बर के बीच संभावित है। ये फ्रेंच प्रेसीडेंट की पहली यात्रा है। वैसे मोदी और मेक्रोन इससे पहले जी-20 सम्मिट के दौरान हैम्बर्ग में जुलाई में मिल चुके है। लेकिन मोदी-मेक्रोन की आधिकारिक मुलाकात दिसम्बर में होगी।
भारत सरकार फ्रांस के राष्ट्रपति को इंटरनेशनल सोलर एलायंस में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने जा रही है। सोलर एलायंस 121 सौर ऊर्जा समृध्द देशों का समूह है। मेक्रोन के पहले फ्रांस के राष्ट्रपति रहे फ्रॉन्कोसिस होलॉन्डे भी भारत आ चुके हैं। वे साल 2016 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे हैं। भारत आने के पहले मेक्रोन यूएस, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, एस्टोनिया, ग्रीस, लक्जमबर्ग, मोरक्को, रोमानिया, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, इटली, माली और जर्मनी की यात्रा कर चुके हैं। लेकिन ये मेक्रोन की एशिया की पहली यात्रा होगी।