राष्ट्रीय
किरेन रिजिजू ने उड़ाया लड़ाकू विमान
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 6:01:53 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर देश के जवानों की हौंसला अफजाई करते हुए वायुसेना का युद्धक विमान उड़ाया। रिजिजू ने वायु सेना दिवस पर रविवार को यह विमान उड़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपनी उड़ान का वीडियो साझा करते हुए कहा, 'मैं वायु सैनिकों को सलाम करता हूं। उनके चलते ही हमारे देश का आसमान सुरक्षित है। हमें हमेशा अपने सेनाओं के शौर्य एवं साहस का उत्साहवर्धन करना चाहिए, जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अहम योगदान दे रहे है।' गौरतलब है कि रिजिजू मोदी सरकार के सबसे युवा मंत्रियों में गिने जाते है और अपनी सक्रियता के माध्यम से यूथ आइकॉन के रूप में देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत है।