ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केरल में साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा : अश्विनी चौबे
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 2:05:42 PM
केरल में साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा : अश्विनी चौबे

नई दिल्ली, (हि.स.)। केरल में वामपंथी हिंसा के खिलाफ भाजपा की चल रही जनरक्षा यात्रा के तहत बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां माकपा कार्यालय का घेराव किया। पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि केरल में संघ, भाजपा व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ वामपंथी हिंसा के खिलाफ देशभर में जनरक्षा यात्रा चल रही है। यह यात्रा वामपंथी हिंसा के विरूद्ध है। 
चौबे ने जनरक्षा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथियों का नाम दुनिया से मिटता जा रहा है। भारत में भी वह महज तीन राज्यों में हैं, किंतु अब जनता उनको नेस्तनाबूंद करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केरल में मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही सर्वाधिक भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री साजिश कर के राष्ट्रवादियों के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं है| भाजपा हिंसा में विश्वास नहीं करती। हम हिंसा का जवाब अहिंसा से देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर जनरक्षा यात्रा के जरिए भाजपा कार्यकर्ता देशभर में आम जनता के बीच जाकर वामपंथियों को बेनकाब कर रहे हैं। वामपंथियों को चाहिए कि वे हिंसा की राजनीति को छोड़कर लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें।
इससे पूर्व भाजपा महासचिव डॉ अमित जैन ने कहा कि वामपंथ का नाम दुनिया से समाप्त हो चुका है। रूस में वामपंथी विचारधारा धराशायी हो चुकी है। केरल में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है उससे साफ है कि माकपा हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है। केरल में वामपंथियों की सरकार है और सरकार में रहते हुए हिंसा को संरक्षण देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से सरकार बनती है और सरकारों द्वारा लोकतंत्र की हत्या देश के विरुद्ध किया गया कार्य है जिसे बहुत देर तक देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS