ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केरल और त्रिपुरा से वामपंथ का सफाया तय : किरण रिजिजू
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 3:37:20 PM
केरल और त्रिपुरा से वामपंथ का सफाया तय : किरण रिजिजू

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि वामपंथ समर्थित हिंसक घटनाओं के चलते लोग पहले भाजपा का झंडा तक थामने से कतराते थे लेकिन अब पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और केरल और त्रिपुरा से वामपंथ का सफाया तय है। 
केरल में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सोमवार को भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने महादेव रोड से माकपा कार्यालय तक 'जनरक्षा यात्रा' निकाली। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किरण रिजिजू ने वामपंथी लोगों को देश विरोधी करार देते हुए कहा कि हम कश्मीर से लेकर केरल तक देश विरोधी तत्वों को ज्यादा दिन टिकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम बातें कम काम ज्यादा करेंगे क्योंकि ये वक्त एक्शन का है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में देश के विरोधी तत्वों को ज्यादा दिन टिकने नहीं देंगे। देश विरोधी ताकतों में एक वामपंथी हैं। उन्होंने कहा कि केरल में ज्यादा दिन तक वामपंथी नहीं बचेंगे। उनके कार्य सभ्य समाज को शोभा नहीं देते। 
रिजिजू ने कहा कि वर्तमान में जो हो रहा है यदि वह 1950 और 60 के दशक में हो रहा होता तो वहां राष्ट्रपति शासन लग जाता लेकिन हम वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी मुश्किल हालात से गुजर कर यहां तक पहुंची है। पहले भाजपा का झंडा तक थामने से लोग कतराते थे लेकिन आज पूर्वोत्तर से सीमावर्ती राज्यों तक में भाजपा का कमल खिलने लगा है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में जनता ने सत्ता परिवर्तन की पूरी तैयारी कर ली है। केरल और त्रिपुरा में उनका सफाया तय है। उन्होंने जनरक्षा यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि केरल की परिस्थिति से काफी देशवासी वाकिफ नहीं हैं| इसलिए यह यात्राएं निकाली जा रही हैं। 
विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के प्रति राजनीतिक हिंसा का जवाब पूरे देश की जनता को जगाने से ही होगा। वामपंथी सरकारों का इतिहास रहा है कि हत्या करके विरोधी विचारों के समर्थकों को डराती रही हैं। वामपंथी सरकार कुर्सी बचाने के लिए हत्या का सहारा लेती रही हैं। 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद रमेश बिधूड़ी और जनरक्षा यात्रा के संयोजक राजेश भाटिया सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं ने मार्च से पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS