ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उपलब्धियों साथ नये मानक भी निर्धारित करता है भारतीय डाक : मनोज सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2017 12:40:44 PM
उपलब्धियों साथ नये मानक भी निर्धारित करता है भारतीय डाक  : मनोज सिन्हा

 नई दिल्ली, (हि.स.)। विश्व डाक दिवस के मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस दिन भारतीय डाक विभाग न केवल अपनी उपलब्धियों का स्मरण करता है बल्कि नये मानक भी निर्धारित करता है। 

मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा हम आज के दिन विश्व डाक दिवस मनाते हैं इस दिन हम गत वर्षों में डाक क्षेत्र के मानकों और माध्यमों में हुई गति का भी जश्न मनाते हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट संदेश में कहा हम आज के दिन न केवल तरक्की को याद करते हैं बल्कि उपलब्धियों के नये मानक भी निर्धारित करते हैं। 

विश्व डाक दिवस के मौके पर मनोज सिन्हा आज लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्पलेक्स में आयोजित समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सेवा के अलावा बिहार, झारखंड और कर्नाटक में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक इंडियन पोस्टल ऑर्डर (ई-आईपीओ) की शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल भी हिस्सा लेंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS