ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अमित शाह रविवार को दिल्ली में जन रक्षा यात्रा का करेंगे नेतृत्व
By Deshwani | Publish Date: 7/10/2017 8:28:30 PM
अमित शाह रविवार को दिल्ली में जन रक्षा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

 नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित जन रक्षा यात्रा के चतुर्थ दिन रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं शामिल होकर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि केरल में भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर वामपंथियों द्वारा किये जा रहे अत्याचार एवं कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री के गृह जिले कन्नूर से मुख्य जन रक्षा यात्रा को प्रारम्भ किया था और राजधानी में प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस यात्रा का आगाज किया था। 

जन रक्षा यात्रा के प्रदेश संयोजक राजेश भाटिया ने कहा कि आठ अक्टूबर को प्रातः 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता जन रक्षा यात्रा में शामिल होने के लिए कनाॅट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एकत्र होंगे और वहां से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में गोल मार्किट स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मुख्यालय तक जाएंगे। इस प्रदर्शन में मनोज तिवारी एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगम नेता एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित पच्चीस हजार कार्यकर्ता कल की जनरक्षा यात्रा में सम्मिलित होंगे। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS